फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बलिदान दिवस पर प्रतिमा का किया अनावरण

Wed, 21 Oct 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। थानो न्याय पंचायत के अंतर्गत ग्राम कालीमाटी में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सैनिक पंकज रावत की 25वें बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण और शहीद द्वार का लोकार्पण किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित जोशी और कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों, सड़कों और स्कूलों के नाम बलिदानियों के नाम पर होने चाहिए। कहा कि प्रतिमा को बलिदानी के परिवार ने स्थापित किया है जबकि शहीद द्वार को ग्राम पंचायत की ओर से बनवाया गया है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भी भाग लिया। नीरज रावत, ग्राम प्रधान राहुल मनवाल, ग्राम प्रधान रघुवीर चुनारा, नरेंद्र सोलंकी, महेंद्र पंवार, पदम रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें