फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 20 सितंबर को खटीमा में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

Sat, 12 Sep 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। खदरी श्यामपुर स्थित विवेका अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विवेका अकादमी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगामी 20 सितंबर को खटीमा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई। इस अवसर पर सत्यकाम पोखरियाल, देवेश्वरी रयाल, गजेंद्र रयाल, रवि ठाकुर, एमएस भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें