फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राज्य निर्माण सेनानियों ने तीन प्रस्ताव पास किए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक बैठक मधुवन आश्रम मुनि की रेती में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास किए गए। प्रस्ताव में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी और शहीद सूर्यप्रकाश थपलियाल की प्रतिमा लगाने और राज्य निर्माण सेनानियों के लिए कार्यालय भवन निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती ढालवाला को मांगपत्र भेजने का निर्णय लिया गया। शैलेश सेमवाल ने राज्य निर्माण के सभी सेनानियों को अपने पेंशन से संबंधित प्रपत्रों और आश्रित प्रमाणपत्रों से संबंधित दस्तावेज जल्द तहसील कार्यालय नरेंद्रनगर में जमा करने की अपील की। 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को देने की मांग की गई। इस अवसर पर महासचिव नरेंद्र मैठाणी, विनोद बड़थ्वाल, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, प्रभा रतूड़ी, भगवान सिंह रावत, दिलावर बिष्ट, जगदीश उनियाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें