फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: एसपी अग्रवाल बने संगठन के महासचिव

Thu, 25 Dec 2025 02:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत जागरूक पाठक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मनीराम मार्ग स्थित एक आश्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक आयोजित की गई। संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एसपी अग्रवाल को दोबारा संगठन के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी में कुछ संशोधन के साथ मदन वालिया को कोषाध्यक्ष और आरडी गौनियाल को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अशोक रस्तोगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र दीक्षित उपाध्यक्ष, दिनेश मुद्गल उप महासचिव, नरेश गर्ग सचिव, हेम कुमार पांडे उप सचिव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में वेद प्रकाश ढींगरा, ओम प्रकाश मुल्तानी, सतीश कुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, हरीश तोमर, विजय गुप्ता, चंदन सिंह पंवार, गणेशी लाल, हरि प्रकाश जिंदल, सुरेंद्र आहूजा, अरविंद जैन, सत्य प्रकाश चुने गए। इस मौके पर महंत लोकेश दास महाराज, कमल सिंह राणा, डॉ. हरीश धींगरा, सत्येंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें