फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार धामों की यात्रा पर निकले सोमेेश पंवार

विज्ञापन
देश के धामों के दर्शन के लिए साईकिल यात्रा पर निकले सोमेश पंवार का स्वागत कर करते ब्लूड राइडर साई - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश/डोईवाला। चमोली के जिले के बागणी गांव निवासी युवा साइकिलिस्ट सोमेश पंवार भारत के चारों धाम बदरीनाथ, द्वारका, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बदरीनाथ से इसकी यात्रा शुरू की। वह आठ हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगे। बदरीनाथ से तीसरे दिन ऋषिकेश पहुंचने पर ब्ल्यू राइडर साइकिल क्लब ऋषिकेश ने उनका स्वागत किया। सोमेश नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत के संदेश को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। स्वागत करने वालों में ज्योति प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद राकेश सिंह, अब्दुल रहमान, संजय शर्मा, अश्वनी ब्यास, अशोक नेगी, सौरभ नैथानी, रविंद्र नौटियाल, विजेंद्र रतूड़ी, नवीन भट्ट आदि थे। वहीं माजरी स्थित हिमालयीय विश्वविद्यालय की ओर से स्पर्श हिमालय से जुड़े लोगों ने सोमवार को देहरादून पहुंचे साइकिल यात्री सोमेश पंवार का स्वागत किया गया। सोमेश ने एक अक्तूबर से बदरीनाथ से रामेश्वरम तक साइकिल यात्रा शुरू की है। हिमालयीय विवि के प्रति कुलपति डॉ. राजेश नैथानी ने बताया कि सभी को एकसूत्र में जोड़ने के लिए साइकिल यात्रा की जा रही है। बताया कि स्पर्श हिमालय पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से शुरू किया गया है। कार्यक्रम में सीमा शर्मा, कल्याण सिंह रावत, ओम प्रकाश राणा, वीआरएस रावत, शैलेन्द्र सिंह नेेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें