फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भानियावाला में बजरंग दल, हनुमान चालीसा टोली आदि संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के खिलाफ भी लोगों ने नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भानियावाला, जौलीग्रांट और अन्य क्षेत्रों में काफी संख्या में ठेली खोमचे, किरायेदार और संदिग्ध लोग बढ़ गए हैं। जिससे यहां की शांति व्यवस्था को खतरा हो गया है। आरोप लगाया कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है। उसमें कहीं न कहीं वहां के स्थानीय लोगों के मिले होने की आशंका हैं।बजरंग दल के नरेश उनियाल ने कहा कि पालिका की मिनी सरकार अतिक्रमण और बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि डोईवाला नगर पालिका में विशेष समुदाय से टाइल्स लेकर उन्हें ही काम दिया जा रहा है। जिसमें पालिका प्रशासन और सभासदों की भी मिलीभगत है। आशीष उपाध्याय ने कहा कि लोग अपनी दुकानों के आगे किराया लेकर ठेली वालों को जगह दे रहे हैं। क्षेत्र में पचास से अधिक ठेली लगी हुई हैं। विक्रम सिंह ने कहा कि बाहरी लोगों से जब पूछताछ की जाती है तो वो कहते हैं कि उन्हें नपा अध्यक्ष और नपा प्रशासन से अनुमति मिली हुई है। इसलिए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए हैं। मौके पर सुखदेव चौहान, नानंद पंवार, दिगंबर नेगी, गणेश उनियाल, अविनाश, देवेंद्र राणा, सुभाष कृषाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें