फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बस हादसे के छह गंभीर घायल एम्स में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर के समीप हुई बस दुर्घटना के छह घायलों को एम्स में भर्ती किया गया है। इनमें से अधिकांश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की बस मंगलवार को नरेंद्रनगर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर लाया गया। पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि घायलों में दो पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। इनमें शिव कुमार (59), राकेश कुमार (54), दीप शिखा (50), दीक्षा (60), माधुरी (55) और चैतन्या जोशी (62) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की हालत स्थिर करने के लिए डॉक्टरों की टीम सभी आवश्यक उपचार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें