II
I
I
I
I- अब मोटर पुल का स्पान 135 मीटर करने की हो रही बात
I
I- डिजाइन फाइनल होने पर सेल ने लगाया अड़ंगा
I
I
I
I
I
Iपौड़ी जिले और टिहरी जिले को जोड़ने के लिए सिंगटाली में प्रस्तावित मोटर पुल पीडब्ल्यूडी की डिजाइन सेल और कंसलटेंसी एजेंसी के बीच झूल रहा है। पुल का डिजाइन लगभग फाइनल होने के बाद डिजाइन सेल ने फिर पुल की स्पान कम करने की बात कही है। दोबारा से डिजाइन बनाना पड़े तो मोटर पुल का निर्माण लंबा खिंचेगा।
I
I
I
Iगढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने के लिए सिंगटाली में प्रस्तावित मोटर पुल 2006 में स्वीकृत हुआ था। इस मोटर पुल तक पहुंचने के लिए ब्यासघाट से ढांगूगढ़ तक 24 किमी मोटर रोड कट चुकी है। सिंगटाली में 162 मीटर लंबे डबल लेन आर्च ब्रिज का डिजाइन पीडब्ल्यूडी श्रीनगर गढ़वाल ने करीब सात महीने पहले तैयार किया था।
विज्ञापन
I
Iइस आर्च ब्रिज की अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पीडब्ल्यूडी ने नक्शा बनाकर स्वीकृति के लिए डिजाइन सेल में भेजा था। 31 मई 2024 को संयुक्त सचिव ने सात बिंदुओं की कमियों को दूर करने के लिए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी पौड़ी को पत्र लिखा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने आईआईटी इंजीनियरों से डिजाइन की कमी को दूर किया था। अन्य आपत्तियों का भी निराकरण किया था।
I
I
I
Iअब कंसलटेंसी एजेंसी ने पुल का स्पान कम करने की सिफारिश की है। इस पुल का स्पान 135 मीटर करने को कहा है। साथ ही टिहरी जिले की साइट में मोटर पुल को सीधे हाईवे से जोड़ने की बजाय एप्रोच रोड बनाने का सुझाव दिया है।
I
I
I
I
I
I....तो खत्म हो जाएगा सिंगटाली झूला पुल
I
Iसिंगटाली में 162 मीटर लंबे आर्च ब्रिज का डिजाइन तैयार करने के बाद पीडब्ल्यूडी की डिजाइन सेल और कंसलटेंसी एजेंसी ने प्रस्तावित आर्च ब्रिज का स्पान कम करने को कहा है। यदि पीडब्ल्यूडी दोबारा इस पुल का डिजाइन 135 मीटर स्पान को लेकर बनाती है तो पीडब्ल्यूडी को पहले सिंगटाली में बने झूला को तोड़ना होगा। जिससे क्षेत्र के करीब 10 गांवों का संपर्क टूट जाएगा। फिर काम शुरू करना होगा।
I
I
I
I
I
I
I
Iशासन की ओर से जिन आठ-नौ बिंदुओं पर आपत्ति लगाई गई थी उनके निराकरण के लिए पीडब्ल्यूडी श्रीनगर की ओर से डिजाइन सेल को भेजा गया था। अब डिजाइन सेल और कंसलटेंसी एजेंसी ने पुल का स्पान 135 मीटर करने को कहा है। इसके साथ ही एप्रोच रोड हाईवे की साइड से नीचे बनाने को कहा है। - किशोर कुमार, ईई, पीडब्ल्यूडी श्रीनगर गढ़वालI