फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जौलीग्रांट में एएनएम का सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण शुरू

Mon, 24 Aug 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एसबीआईएफ जीवनम् परियोजना के तहत एएनएम का सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण एसबीआई फाउंडेशन, राज्य स्वास्थ्य विभाग और हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में वास्तविक क्लिनिकल परिदृश्यों, सिमुलेशन अभ्यास और पीयर लर्निंग के जरिये उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की शीघ्र पहचान, उपचार व रेफरल तथा नवजात को गर्म रखने, वायुमार्ग साफ करने और सांस में सहायता देने जैसे जीवनरक्षक कौशल का अभ्यास कराया जा रहा है। जन्म के बाद पहले 60 सेकंड यानी गोल्डन मिनट में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर है। ग्राम्य विकास संस्थान के उपनिदेशक डॉ. राजीव बिजल्वाण ने बताया कि परियोजना के तहत उत्तराखंड की 2,000 से अधिक एएनएम को प्रशिक्षित किया जाना है। अब तक तीन प्रशिक्षण बैच पूरे हो चुके हैं, जिनमें हरिद्वार की 100 से अधिक एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें