भानियावाला में एक आभूषण की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चांदी का सामान चोरी करने पर मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि प्रतीक रस्तोगी निवासी थानो रोड भानियावाला ने दी तहरीर में बताया कि उनकी देवभूमि ज्वेलर्स नामक दुकान डीपीएस रोड अपोजिट मंडी हाट बाजार भानियावाला में है। बीते चार नवंबर को वह अपने परिवार के साथ मुरादाबाद गए थे। 8 नवंबर को जब वापस आए तो दुकान का शटर टूटा मिला। दुकान से चांदी की पायल, चांदी के छत्र, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और डिजिटल तराजू के अलावा कुछ नकदी अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।