फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा नदी में सिल्ट आया, चीला शक्ति नहर में पानी रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी में सिल्ट और लकड़ी के स्लीपर आदि बहकर आ रहा है। गंगा नदी के पानी में सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण पशुलोक बैराज से चीला शक्तिनहर में पानी रोक दिया। पशुलोक बैराज के सभी गेट खोलकर पानी गंगा नदी में छोड़ा गया। वहीं उत्तराखंड जल विद्युत निगम के पशुलोक बैराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी में बताया गया कि सुबह आठ बजे से ही गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़नी शुरू हो गई थी। मानक से अधिक सिल्ट आने पर सुबह 10 बजे चीला शक्ति नहर का पानी रोकना पड़ा। देर शाम तक चीला शक्तिनहर में पानी बंद था। वहीं दूसरी लगातार बारिश के कारण चंद्रभागा नदी का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। अन्य दिनों की तरह सूखी रहने वाली चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें