फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गैस एजेंसियों में मिली घटतौली, 17 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई

Mon, 02 Nov 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसियों में मिली घटतौली, 17 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई
विज्ञापन

- विधि माप विज्ञान विभाग ने रविवार, सोमवार दो दिन की कार्रवाई
ऋषिकेश। विधि माप विज्ञान (बाट माप विभाग) की ओर से शहर और उससे सटे क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, मिठाई की दुकानाें और बिल्डरों के धर्मकांटाें की जांच की गई। कई स्थानों पर विभाग की ओर से पास किए बिना ही तोल यंत्राें का प्रयोग किया जा रहा था। दो दिन तक चली कार्रवाई में 17 व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। विधि माप विज्ञान ऋषिकेश के निरीक्षक जगदीश उनियाल ने बताया रविवार और सोमवार को विधि माप विज्ञान की नियंत्रक रुचि मोहन रयाल के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उमा गैस सर्विस ऋषिकेश, डोईवाला गैस, त्रिवेणी गैस ऋषिकेश और एसएस गैस छिद्दरवाला के गैस सिलिंडरों में घटतौली पाई गई। उन्होंने बताया कि एसएस गैसएजेंसी छिद्दरवाला की ओर से चाइनीज तोलयंत्र का प्रयोग किया जा रहा था। यह तोल यंत्र विधि माप विज्ञान से पास(स्वीकृत) नहीं था। वहीं एनएचएआई के अधीन हर्रावाला से मोतीचर तक हाईवे के काम में लगे गणेश बिल्डर के धर्मकांटे भी विधि माप विज्ञान से पास नहीं थे। वहीं रायवाला में शर्मा मिष्ठान भंडार की दुकान में भी घटतौती पाई गई। यहां पर मिठाई का वजन डिब्बे सहित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान कुल 17 व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई। कहा कि घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें