समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इस वर्ष का शैलजा सम्मान सुरेंद्र भंडारी व दर्शनी भंडारी को उनके विवाह की 25वीं वर्षगांठ पर दिया गया।
गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति व शैलजा फाउंडेशन की ओर से शैलजा सम्मान का आयोजन किया गया। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य व उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। फाउंडेशन के सदस्य डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने बताया कि यह सम्मान मुंबई की सुप्रसिद्ध साहित्यकार लेखिका डॉ. श्रीपति शैलजा की स्मृति में दिया जाता है। इस सम्मान में उत्तरीय, पुष्पगुच्छ व मां भगवती जगदंबा दुर्गा की मूर्ति प्रदान की जाती है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष आसाराम व्यास, विशालमणी पैन्यूली, घनश्याम नौटियाल, गजेंद्र कंडियाल, रमाबलभ भट्ट, महिपाल बिष्ट, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद रहे ।