फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला और कनखल महाविद्यालय मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय सतीकुंड कनखल एक-दूसरे को अकादमिक सहयोग करेंगे। इसके लिए दोनों महाविद्यालयों ने संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। राजकीय महाविद्यालय परस्पर सहयोग कर अकादमिक उन्नयन के लिए काम करेंगे। इससे महाविद्यालयों में प्रभावी शैक्षिक वातावरण बन सकेगा। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि दोनों महाविद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक पोषित करेगी। उन्होंने इस पहल की सराहना की। राजकीय महाविद्यालय सतीकुंड कनखल की प्राचार्य डॉ. गीता जोशी ने इसे छात्रहित में बताया। इस दौरान डॉ. राखी पंचोला, डॉ. एनडी शुक्ला, डॉ. नूर हसन, डॉ. वंदना गौड, डॉ. अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें