फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में हुआ शबद गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार गगनदीप सिंह बेदी, सुखमनी साहिब सेवक जत्था के परमजीत सिंह डंग, निर्मल सिंह, गोपाल आनंद अपने साथियों सहित विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं, वंशिका ठाकुर, आयशा, प्रिया, परिणीता गोयल, उन्नति राणा और श्रुति शास्त्री ने मधुर शबद गायन प्रस्तुत किया। सरदार गगनदीप सिंह बेदी ने छात्रों की गायन शैली और भजनों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने मेधावी छात्राओं को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य सौरव अग्रवाल, संगीत शिक्षक पंडित ज्योति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें