फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला बाजार से सात निराश्रित गोवंश पकड़े, गोशाला भेजे

Sat, 08 Aug 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला।नगर पालिका डोईवाला की टीम ने क्षेत्र में निराश्रित घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के तहत शनिवार को डोईवाला बाजार क्षेत्र से सात निराश्रित गोवंश को वाहन के माध्यम से पकड़ा गया। सभी गोवंशों को मां रुक्मणी गो सेवा सदन, रायपुर स्थित गौशाला में भिजवाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि नगर पालिका की ओर से निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बाजार और प्रमुख मार्गों पर घूमने वाले गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। बताया कि क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें