एशिया कप अंडर-23 बालक वर्ग सॉफ्टबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम से ऋषिकेश और टिहरी गढ़वाल के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उत्तराखंड सॉफ्टबाल एसोसिएशन के सचिव सुखदेव बड़ोनी ने बताया कि एशिया कप अंडर-23 मैन सॉफटबाल प्रतियोगिता थाईलैंड में दो से सात जून 2025 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए दक्ष काला, प्रिंस पाल, रघुदास, चंदन शर्मा और विशु गुप्ता का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का ट्रायल 18 से 19 जनवरी 2025 को होगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश भंडारी, उत्तराखंड के कोच सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।