फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइफल में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल रहा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल ब्लॉक एक विस्थापित गली नंबर 11 स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय बर्बरीक ओपर इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में 24 प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए हुए 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का निर्णय सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और तुलास इंटरनेशनल स्कूल के बराबर अंक आने की वजह से टॉस के आधार पर किया गया। जिसमें सेलाकुई प्रथम और तुलास द्वितीय स्थान पर रहा। विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार विश्वजीत सिंह नेगी और रेडफोर्ट पब्लिक स्कूल के संस्थापक शूरवीर सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज बिष्ट, योगेश पैन्यूली, विस्मित, रेथवान, सूरज सिंह, योगेंद्र यादव, अमर सिंह, अक्षय आनंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें