फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरी में 20 लाख की लागत से बनीं सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से आंतरिक सड़कों के लिए आठ लाख रुपये की घोषणा की। विस अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय पॉलिटेक्निक खदरी के पास 20 लाख की लागत से बनीं सुरक्षा दीवार बन गई है। खदरी खड़क माफ में 12 करोड़ रुपये की लागत से जल संस्थान द्वारा कार्य प्रगति पर है। 13 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा 15 लाख रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज खदरी में सभागार और कक्ष निर्माण हो चुका है। सिंचाई विभाग के माध्यम से राजकीय पॉलिटेक्निक खदरी के पास 20 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा किया गया है। विधायक निधि से 80 लाख रुपए की लागत से ग्राम सभा के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आंतरिक सीसी रोड निर्माण, विद्यालय में रसोईघर, दुर्गा मंदिर में निर्माण कार्य, जबकि 250 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। विद्यालय में कंप्यूटर सेट, फर्नीचर, विद्यालय कक्ष आदि कार्य करवाए गए हैं। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, स्वरूप सिंह पुंडीर, राम रतन रतूड़ी, मानवेंद्र कंडारी, राजेंद्र चौहान, मुन्ना रावत, गौतम राणा, आशा पंवार, सरोज भट्ट, कृष्णा बिष्ट, ज्योति राणा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें