फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को लखपति बनाना भारत सरकार का लक्ष्य : शैलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभारत सरकार सचिव ने रानीपोखरी में विकास कार्यो का किया निरीक्षणI
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वाभिमान कलस्टर फैडरेशन रानीपोखरी में भारत सरकार के सचिव और संबंधित अधिकारियों की टीम ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उन्हें लखपति बनाना है।

भारत सरकार से आए ग्राम विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह ने रानीपोखरी में उत्तरा एंपोरियम हाट बाजार में स्थानीय महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को देखते हुए उनसे होने वाली आय के बारे में जानकारी ली। बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में सचिव और संबंधित अधिकारियों की टीम ने महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन




रानीपोखरी पंचायत में सीएससी सेंटर है, जहां तमाम विभागों के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं पंचायत ने आय के साधन भी बढ़ाए हैं। समूहों की महिलओं ने पशुपालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, वर्मी कंपोस्ट, स्वास्थ्य कार्ड, बीमा योजना, पीएम आवास योजना आदि के बारे में सचिव को जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्राम विकास सचिव राधिका झा ने कहा कि रानीपोखरी समूहों की महिलाओं को जल्द ही लेमन ग्रास का तेल निकालने वाली नई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी, उपमहानिदेशक पीएम आवास योजना गया प्रसाद, सीडीओ झरना कामठान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें