फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शहर से बाहर पटाखों की दुकान लगाने से व्यापारियों ने किया मना

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने बुलाई अधिकारियों व व्यापारियों की बैठकI
विज्ञापन


दीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम योगेश मेहरा ने अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने शहर से बाहर पटाखों की दुकानें लगाने के विकल्प को सिरे से नकार दिया।



बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि दीपावली पर बाजार में भीड़ का दबाव रहता है। जिससे अग्निशमन विभाग के वाहनों के आवागमन में भी अवरोध उत्पन्न होता है। प्रशासन ने इसके बचाव के पटाखों की दुकानें अन्य किसी खुली जगह पर लगाने का सुझाव रखा। लेकिन शहर के व्यापारियों ने बाजार से बाहर पटाखों की दुकानें लगाने से साफ इन्कार कर दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि व्यापारी हमेशा से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं। प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान में रेत, पानी व अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था भी रखता है। वहीं वाहनों के आवागमन के लिए भी मार्ग काफी चौड़ा है। कहा कि त्योहार के सीजन में छोटे व्यापारी की कुछ आमदनी हो जाती है। लेकिन पटाखों की दुकान का स्थान बाजार से बाहर किए जाने से व्यापार चौपट हो जाएगा। इस मौके पर महामंत्री प्रतीक कालिया, पवन शर्मा, विवेक वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे, एसएसआई डीएस काला, यूपीसीएल एसडीओ अरविंद नेगी, जल संस्थान से अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

Iदीपावली पर पटाखाें का बाजार सजाने को लेकर अगले दो-तीन दिनों में दोबारा एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें व्यापारियों के साथ सहमति बनाकर निर्णय लिया जाएगा। -योगेश मेहरा, एसडीएमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें