फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी घाट पर पड़े मलबे को नीलाम करें एसडीएम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गंगा सुरक्षा समिति देहरादून की मासिक बैठक जिलाधिकारी सोनिका ने त्रिवेणी घाट पर पड़े मलबे को नीलाम करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को स्मृति वन के मुख्य मार्ग पर तक संपर्क मार्ग बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने डीएम को बताया कि अगस्त में भारी वर्षा के कारण ऋषिकेश लालपानी वनबीट स्थित स्मृतिवन में भारी नुकसान हुआ है। जल निकासी न होने से पौधों को नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन को स्मृतिवन के मुख्य द्वार तक संपर्क मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वनविभाग को जल निकासी के साथ ही स्मृतिवन में वन्यजीवों और पशुओं की रोकथाम को खाई खुदवाने के लिए निर्देश दिए। खदरी खड़क माफ में सौंग नदी की बाढ़ से भूकटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग को जल्द कार्य शुरु करने के निर्देश दिए।

त्रिवेणी घाट पर आए मलबे का नीलाम करने के लिए एसडीएम ऋषिकेश को मलबे की नीलामी के निर्देश दिए। लक्कड़घाट में 26 एमएलडी एसटीपी के निकट खाली पड़े तालाबों पर साहसिक पर्यटन बर्ड वाचिंग के लिए जिला पर्यटन अधिकारी को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बहत्तर सीढ़ी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर यहां पर गंगा अवलोकन बिंदु बनाए जाने की मांग की गई। इस पर डीएम नगर निगम ऋषिकेश को निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एसएनए चंद्रकांत भट्ट, आरके पाण्डेय, आशीष बहुगुणा, एसएस चौहान,एस.के. वर्मा, एसडीओ अनुभव नौटियाल, हरीश कुमार बंसल, दिनेश सिंधवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें