ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में आईक्यूएसी की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी, फ्लोरिडा के केमिकल, एनवायरनमेंटल व मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े प्रो. वीके शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपने शैक्षणिक और शोध अनुभव साझा किए। परिसर के निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से संवाद विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध के प्रति रुचि विकसित करने में सहायक होता है। कार्यक्रम में आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. जीके ढींगरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।