पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित
मॉडल, प्रोजेक्ट और पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई
विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच की प्रतियोगिता हुई
पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों की ओर से निर्मित आओ करके सीखे विषय पर विभिन्न प्रकार के मॉडल, प्रोजेक्ट और पोस्टर का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी दो भागों में आयोजित की गई। प्रथम भाग में मॉडल, प्रोजेक्ट और पोस्टर, द्वितीय भाग में विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई।
शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और प्रबंधक हर्षमणि व्यास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल वर्ग (कक्षा छह, सात और आठ) विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आदित्य पंवार प्रथम, नकुल द्वितीय, सुमित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग (कक्षा और दस) गणित मॉडल प्रतियोगिता में रिशु आर्य प्रथम, केशव मिश्रा द्वितीय, दीपक भट्ट तृतीय रहे। किशोर वर्ग ( कक्षा नौ और दस) में अभिषेक कुकरेती प्रथम, आयुष मैठानी द्वितीय, आयुष रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग ( कक्षा नौ और दस) विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दीपांशु रावत प्रथम, अक्षत भट्ट द्वितीय, अक्षय त्यागी तृतीय रहे।
तरुण वर्ग (कक्षा 11 और 12) में दीपक सेमवाल प्रथम, आयुष रावत द्वितीय रहे। बाल वर्ग (कक्षा छह, सात और आठ) विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में पीयूष रावत प्रथम, तन्मय सेमवाल द्वितीय, देवांश गोयल ने तृतीय स्थाना प्राप्त किया। किशोर वर्ग (कक्षा नौ और दस) में विनायक जोशी प्रथम, गौरव खंडूरी द्वितीय, अक्षत नेगी तृतीय रहे। वैदिक गणित प्रश्न मंच बाल वर्ग (कक्षा नौ और दस) में स्वप्निल जोशी प्रथम, विपिन कपसूड़ी द्वितीय, आर्यन नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
किशोर वर्ग (कक्षा नौ और दस) में सुशांत सेमवाल प्रथम, मोहित बिजलवान द्वितीय, हार्दिक गुसाईं तृतीय रहे। इस मौके पर वीरेंद्र किशोर गौड, अनीता भट्ट, दिनेश चंद्र सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, बिशन सिंह नेगी, आशीष चौहान, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, विवेक डोभाल, बृजेश कुमार, सुनील ध्यानी, कीर्ति दत्त नौटियाल, आशीष कलूड़ा, विक्रमा देवी, रमेश गुनसोला आदि उपस्थित रहे।