ऋषिकेश। देहरादून रोड पर गढ़वाली फीचर फिल्म बीरा के दृश्य फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश शहर व टिहरी जनपद के थत्यूड़ गांव में की जा रही है। फिल्म एक गढ़वाली युवती के संघर्षों की कहानी पर आधारित है। सोमवार शाम करीब पांच बजे देहरादून रोड के आंतरिक मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप फिल्म का दृश्य फिल्माया गया। इस दृश्य में एक चोर नायक का बैग लेकर भाग जाता है। जिसे नायक कुछ दूरी पर पकड़ लेता है। फिल्म की नायिका बीरा की भूमिका में प्रसिद्ध गढ़वाली अभिनेत्री शिवानी भंडारी हैं। जिसकी छोटी उम्र में शादी हो जाती है। बीरा आगे पढ़ना चाहती हैं। फिल्म के निर्देशक देबू रावत व निर्माता धीरज सिंह हैं। फिल्म अक्तूबर में रिलीज होगी। संवाद