फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सावित्री देवी की आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून रोड नेहरू मार्ग निवासी लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के पूर्व अध्यक्ष आशु पाहवा ने अपनी माता सावित्री देवी की आखों को दान किया है। उनकी आंखों से दो जिंंदगियां रोशन हो सकेंगी। नेत्रदान कार्यकर्ता और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि बीते दिनों सावित्री देवी का निधन हो गया था। मृत्यु के बाद समय की नाजुकता समझते हुए उनके पुत्र आशु पाहवा ने अपनी मां की आंखों के दान का निर्णय लेकर नेत्रदान कार्यकर्ता अनिल कक्कड़ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हिमालयन इंस्टिट्यूट की नेत्रदान रेस्क्यू टीम ने उनके निवास पर जाकर मृतक के पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के जनसंपर्क अधिकारी मनमोहन भोला ने बताया कि मिशन का यह 400वां सफल प्रयास है, जो निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें