फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहन की टक्कर से सांभर की माैत

Sun, 05 Apr 2026 03:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगलात चौकी से महज करीब एक किलोमीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन ने एक सांभर को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना की जानकारी न तो पुलिस को लगी और न ही वन विभाग को, जबकि चौकी में पुलिस और वन विभाग के कर्मी तैनात रहते हैं। इस घटना से हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।देहरादून रोड पर जंगलात चौकी के समीप शनिवार रात करीब पौने 10 बजे इंद्रमणि बडोनी चौक से लगभग एक किलोमीटर आगे सड़क पर सांभर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। ्रटक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर वाहन के टूटे कांच और अन्य हिस्से बिखरे मिले, जबकि सांभर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी पर वन विभाग की चौकी मौजूद है, जहां पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहती है। इसके बावजूद किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। यहां से गुजर रहे श्रीनगर निवासी पंकज मैंदोली ने घटना की जानकारी अपने किसी पहचान के मीडियाकर्मी को दी। इसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें