फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: साईं सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से की मूर्ति स्थापना

Mon, 31 Aug 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। शीशम झाड़ी स्थित साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम के साथ साईं भगवान की नवनिर्मित मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ट्रस्ट की संस्थापक गोदावरी देवी ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से निरंतर ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा में लगी हुई हैं। ट्रस्ट की ओर से गरीब और असहाय लोगों के लिए नियमित रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा, सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए समय समय पर जरूरतमंदों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने ट्रस्ट के सामाजिक व धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। इस दौरान राधे सहनी, राम कृष्ण पोखरियाल, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, दयाशंकर और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें