फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएम मोदी को भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा

Wed, 16 Sep 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी और उनकी पत्नी किरन सोनी ने उन्हें डाक के माध्यम देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सोनी ने कहा कि वह वर्षों से जन्मदिन, शादी की सालगिरह और अन्य शुभ अवसरों पर पौधे भेंट करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 28 वर्षों से पर्वतीय क्षेत्रों में अध्यापन के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का कार्य कर रहे हैं। किरन सोनी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने पौधा उपहार में देने और पौधारोपण को अपने जीवन के उद्देश्य के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी वर्तमान में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें