फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कोठार गांव में तैयार हो रहा रुद्राक्ष वन, लगाए जाएंगे 1000 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के कोठार गांव में रुद्राक्ष वन की स्थापना की जा रही है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और पौड़ी डीएम आशीष चौहान ने बुधवार को यहां रुद्राक्ष के पौधे लगाकर इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर के समीप कोठार गांव में रुद्राक्ष वन की स्थापना की जा रही है। इसके लिए यहां करीब एक हजार से अधिक रुद्राक्ष के पौधे लगाए जा रहे हैं। गांव को एक सुंदर और प्रकृति के समृद्ध माॅडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह आस्था, आध्यात्मिकता, साधना के साथ ही जीविका के लिए भी जरूरी है। कांवड यात्रा में आने वाले श्रद्धालु यहां पर बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकेंगे। कुछ वर्षों बाद इन पौधों से रुद्राक्ष भी प्राप्त हो सकेंगे जिससे ग्रामीणों के लिए अजीविका का मार्ग खुलेगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनन्द, शालिनी प्रसाद, संदीप शास्त्री, दीपक शर्मा, रोहन मैकलेरन, सोहिनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें