फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सौंग नदी में मिला सड़ा गला शव

Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत सौंग नदी लच्छीवाला में पुलिस को एक युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस को सौंग नदी लच्छीवाला की ओर नदी के बीचों बीच एक शव फंसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नदी के बीचों बीच शव होने पर एसडीआरएफ की मदद ली गई। शव को नदी से बाहर निकाला गया और मोर्चरी में रखवा दिया। बताया कि प्रथम दृष्टया शव सात आठ दिन पुराना लग रहा है। शव 35 से 40 साल के युवक का है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें