ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट चौक के समीप रोटरी क्लब की ओर से सावन मास के सोमवार को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया जिसमें विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने रोटरी क्लब ऋषिकेश दिवास की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और मानवता की सच्ची भावना को दर्शाते हैं। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, रेनू गुप्ता, राजपाल ठाकुर, रुपेश गुप्ता, रुचि जैन, सुषमा जैन, मीनाक्षी अग्रवाल, पूनम वर्मा आदि उपस्थित रहे।