फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांवड़ यात्रा... सुरक्षा और सफाई के पुख्ता इंतजाम

Mon, 27 Jul 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट वैभव
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए ऋषिकेश में प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से सात स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने के साथ पार्किंग स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की सुविधा के लिए करीब 22 अलग-अलग स्थानों पर पगोड़ा टेंट लगाए गए हैं। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 60 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।कांवड़ यात्रा के लिए लोनिवि ऋषिकेश की ओर से इंद्रमणि बडोनी चौक, आईडीपीएल सिटी गेट, आईडीपीएल, कृष्णानगर तिराहा, पशुलोक बैराज पुल के पास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। आईडीपीएल स्थित डाकघर वाली पार्किंग और आग बाग वाली पार्किंग में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 103 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। दोनों पार्किंग में तीन-तीन मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। दोनों पार्किंग की सफाई के लिए नगर निगम ऋषिकेश की ओर से 60 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल संस्थान की ओर से पार्किंग स्थल और आसपास के चौक चौराहों पर पानी की टंकी लगाई गई हैं। जल संस्थान के पानी के टैंकरों के माध्यम से यह टंकियां भरी जाएंगी। जल संस्थान की ओर से पार्किंग स्थल के आसपास पानी के टैंकर पार्क कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पुलिस जवानों और पैरामिलिट्री फोर्स के अलग-अलग चौक चौराहों पर 22 पगोड़ा टेंट लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा के लिए पैरामिलिट्री फोर्स पहुंचनी शुरू हो गई है। पुलिस की ओर से अलग-अलग प्वाइंटों पर पैरामिलिट्री जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें