फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोडवेज ने ठीक करवाए बस के लॉक

Sat, 24 Jan 2026 01:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
अमर उजाला असर- श्रीनगर डिपो की रोडवेज बस के लॉक हुए ठीक- संवाद
विज्ञापन
रोडवेज मुख्यालय की ओर से श्रीनगर डिपो की नई बस के लॉक ठीक कर दिए गए हैं। खराब हुए ताले की जगह कुंडे लगा दिए हैं। आपातकालीन द्वार का लॉक भी ठीक कर दिया गया है।अमर उजाला माई सिटी के 20 जनवरी मंगलवार के अंक में नई बस के लॉक फेल, डोरी से बांधे दरवाजे शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने बस को देहरादून रीजनल वर्कशॉप में बुलाया था। अब बस के लॉक ठीक कर दिए गए हैं। इमरजेंसी द्वार और डिग्गी का लॉक खराब होने पर श्रीनगर डिपो प्रशासन की ओर से बस के दरवाजों पर डोरी बांध दी गई थी। यह बस श्रीनगर से वाया ऋषिकेश होते हुए चंडीगढ़ तक संचालित होती है। नई बस के दरवाजों के लॉक टूटने के बाद यात्रियों ने भी बस की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे।सहायक महाप्रबंधक रोडवेज ऋषिकेश डिपो नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि श्रीनगर डिपो की बस के लॉक ठीक करवा दिए गए हैं। अब बस अपने नियत समय पर चंडीगढ़ रूट पर संचालित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें