रानीपोखरी का मोटरपुल टूटने के बाद अब रोडवेज की बसों का संचालन वाया रानीपोखरी भोगपुर थानो से देहरादून के बीच हो सकता है। रोडवेज के अधिकारी मुख्यालय के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार से ऋषिकेश देहरादून मार्ग रानीपोखरी में पुल ढहने के बाद रानीपोखरी का संपर्क कटा हुआ है। रोडवेज की ओर से स्थानीय लोगों को सुविधा देने के लिए रोडवेज दो बसों को शटल सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। थानो और भोगपुर के मध्य बिदालना नदी में वाहनों की आवाजाही होने के बाद देहरादून जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन रानीपोखरी, से भोगपुर, थानो, रायपुर देहरादून तक हो सकता है। रोडवेज के यातायात अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने कहा कि विशेष परिस्थितियों किसी दूसरे रूट पर बसों का संचालन हो सकता है। यदि मुख्यालय से भोगपुर थानो वाले रूट पर बसों के संचालन के आदेश होते हैं उस रूट पर अग्रिम आदेशों तक बसों का संचालन किया जाएगा।