गोपेश्वर से दिल्ली के मध्य संचालित होने वाली उत्तराखंड रोडवेज बस रविवार को रास्ते में खड़ी हो गई। रायवाला के जंगल में बस ने धुआं छोड़ दिया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को शांतिकुंज के पास उतारकर बस को क्रेन की मदद से वर्कशॉप खींचवाया गया।
बस को अपराह्न तीन बजे रोडवेज वर्कशॉप से दिल्ली के लिए रवाना किया। बस सवारियों को लेकर जैसे ही रायवाला के जंगल पार कर फ्लाईओवर पर पहुंची तो धुंआ छोड़ने लगी। धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और हल्ला मचाकर बस को रुकवाया। फ्लाईओवर पार करते ही शांतिकुंज के पास बस खड़ी कर यात्रियों को नीचे उतारा गया। यात्रियों को दूसरी बस से हरिद्वार भेजा गया। उसके बाद रोडवेज बस वर्कशॉप से क्रेन भेजकर बस को खींचकर वापस लाया गया। रोडवेज बसों के रास्ते में खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार रोडवेज बसें रास्ते में जवाब दे चुकी हैं।
-
दिल्ली-गोपेश्वर संचालित होने वाली रोडवेज बस रविवार को वर्कशॉप से चेक करके भेजी गई थी। रायवाला के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई। बस धुआं छोड़ने लगी और बंद हो गई। क्रेन की मदद से बस को डिपो में मंगवाया गया। बस की मरम्मत कर उसकी कमी को दूर कर दिया गया है। - प्रतीक जैन, एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो