फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सिंचाई गूल के रिसाव से तालाब बनी सड़क

Sat, 21 Feb 2026 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
पशुलोक क्षेत्र में सिंचाई गूल में लीकेज होने के कारण सड़क पर भरा पानी- संवाद - फोटो : rs pura news
विज्ञापन
टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र निर्मल बाग की ओर जा रही सिंचाई गूल में लीकेज होने से पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार हो रहे लीकेज के कारण सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग पर गूल की सुध न लेने का आरोप लगाया है। पशुलोक क्षेत्र में निर्मल बाग की ओर जाने वाले रास्ते में पशुपालन विभाग की गोशाला के बाहर सिंचाई विभाग का ट्यूबवेल है। करीब पांच माह पहले यहां पर गूल से लीकेज हो रहा था। दो माह तक इंतजार करने के बाद सिंचाई विभाग ऋषिकेश ने यह लीकेज ठीक किया था। जिस स्थान पर लीकेज हो रहा था, वहां पर अपार्टमेंट की ओर जाने वाली पुलिया के नीचे लगाए गए ह्यूम पाइप की सुध नहीं ली गई। अब इस ह्यूम पाइप में लीकेज ज्यादा हो रहा है, जिससे सड़क पर लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से राहगीर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मंजीत, धनवीर ने बताया कि यहां पर यह लीकेज काफी समय से हो रहा है। इसके अलावा सिंचाई गूल कई स्थानों पर लीकेज कर रही है। इस लीकेज को ठीक करने के लिए सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को कहा गया लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। अब इस लीकेज के कारण सड़क तालाब बन गई है। सड़क का काफी बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें