करीब 15 दिन से अधिक समय से रोडवेज की ऋषिकेश पांडुकेशर सेवा बंद है। इस सेवा के बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से इस रूट को खुलवाने के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।रोडवेज की पांडुकेशर जाने वाली रोडवेज बस के गियर बॉक्स और पंप में दिक्कत आने के कारण यह सेवा बंद है। ऐसे में पांडुकेशर जाने वाले लोगों को प्राइवेट बसों से सफर करना पड़ रहा है। यात्री रोडवेज कार्यालय में जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुकेश रानी ने बताया कि पांडुकेशर रूट की बस को संचालित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बस संचालित की जाएगी।