फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। योगेन्द्र पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों को परिवार व जीवन में बुजुर्गों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना और उनसे मिले संस्कारों को जीवन में अपनाना हमारी भारतीय संस्कृति की अनमोल परंपरा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी अशोकानंद तीर्थ प्रज्ञा चटर्जी, मेयर शंभू पासवान ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका रही। विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की महिमा, महिषासुर वध, नवदुर्गा नृत्य, डांडिया और शिव तांडव के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति ने शक्ति, भक्ति और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें