फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रतिबंधित पेड़ काटने पर रिजॉर्ट संचालक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने गूलर के हरे पेड़ पर चलाई थी आरी
विज्ञापन

यमकेश्वर। वन विभाग ने प्रतिबंधित पेड़ काटने पर मौन वल्ला स्थित एक रिजॉर्ट संचालक का चालान किया है। वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट संचालक ने गूलर के हरे पेड़ पर आरी चलाई है। लालढांग रेंज अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ वन एवं वृक्ष संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत चालान कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रिजॉर्ट संचालक पानी के लिए गदेरे में दो मोटर लगाया गया है। रिजॉर्ट की गंदगी भी गदेरे में डाली जा रही है। इसके अलावा संचालक ने बिना तहसील प्रशासन की अनुमति के 10 मीटर से बड़ी दीवार का निर्माण गदेरे में कर ली है। रिजॉर्ट निर्माण के दौरान सिंचाई विभाग की नहर को भी तोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें