फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बलिदानियों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम परिसर स्थित स्व. इंद्रमणी बडोनी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने मसूरी गोली कांड के बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों ने कहा कि 2 सितंबर 1994 को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारी बलवीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान, हंसा धनाई और एक पुलिस अधिकारी भी गोली का शिकार हो गए थे।
उस समय जो स्थिति सड़कों पर होती थी, देखा नहीं जाता था। आए दिन पुलिस और आंदोलनकर्मियों में भिड़ंत हुआ करती थीं। सभी राज्य निर्माण सेनानियों ने बलिदानियों के सपनों का राज्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में राज्य निर्माण सेनानियों ने ऋषिकेश में शराब माफियाओं की ओर से यूट्यूबर के साथ हुई मारपीट की घटना का निंदा किया।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, गंभीर मेवाड़, विक्रम भंडारी, उषा रावत, कुसुम लता शर्मा, रामेश्वरी चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर आईडीपीएल परिसर में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मसूरी गोली कांड में मारे गए बलिदानियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश को गठन हुए करीब 24 वर्ष का समय बीत गया है। 24 वर्ष बाद भी आंदोलनकारी मूलभूत मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मौके पर युद्धवीर चौहान, शंकर सिंह, रामेश्वरी चौहान, लक्ष्मी कठैत, सुरेंद्र बिष्ट, एसएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें