मसूरी में आईटीबीपी अकादमी के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सतर्कता जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम
मसूरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण एवं नैतिकता के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त बनाने के कार्यक्रम किया। इस दौरान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी के सहायक सेनानी (ईएससी) अनिल कुमार राणा ने कहा भ्रष्टाचार का उन्मूलन तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वयं से ईमानदारी की शुरुआत करें और समाज में पारदर्शिता को प्राथमिकता दें। इस दौरान सतर्कता शपथ भी दिलाई। इसमें सभी ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय की प्रिसिंपल भावना गुसाई, रश्मि बडनवाल प्रवक्ता, अश्विनी बगवाड़ी, सहायक उप निरीक्षक विजिलेंस हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद