फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बिजली की तेज गड़गड़ाहट से सहमे क्षेत्रवासी

Sun, 13 Sep 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्र में करीब एक हफ्ते बाद तेज बारिश हो रही है। सुबह 11 बजे से लेकर करीब दो बजे तक क्षेत्र में खूब बारिश हुई। बारिश से खेत खलियान, सड़कें आदि लबालब पानी से भर गए। बारिश के दौरान तीन बार बिजली की तेज गड़गड़ाहट से क्षेत्रवासी सहम गए। तेज गड़गड़ाहट के कारण बिजली गुल हो गई जिसके बाद ऊर्जा निगम की टीम की ओर से क्षेत्र में घूमकर पैट्रोलिंग की गई लेकिन कहीं पर भी लाइनों में कोई खराबी नहीं पाई गई। इसके करीब एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बारिश से कुछ जगहों पर धान की फसल गिरने की भी सूचना है। कुछ स्थानों पर विद्युत उपकरण खराब हुए हैं। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक कुल 68 मिमी बारिश दर्ज की। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24.20 डिग्री दर्ज किया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी मदन मोहन बहुगुणा ने कहा कि बिजली की तेज गड़गड़ाहट के कारण लाइन ट्रिप हुई थी। लेकिन कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। जिसके बाद लाइन को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें