फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्किंग निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहरी विकास मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठकI
विज्ञापन


नगर निगम के वाशिंदों को जल्द ही पार्किंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। शहरी विकास मंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को पार्किंग निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।



क्षेत्रीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर ऋषिकेश में पार्किंग निर्माण समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम परिसर में बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाना है। पार्किंग निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू की जाए। जिससे नगर सहित आने वाले पर्यटक, श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। साथ ही त्रिवेणी घाट के सौंदर्यीकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायवाला, श्यामपुर में फसाड योजना से कार्यों को जल्द शुरू कराया जाए। नगर के पार्कों का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण किया जाए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि नगर निगम परिसर पर प्रस्तावित पार्किंग के टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अन्य कार्यों के लिए भी सर्वेक्षण कराया जाएगा। इस मौके पर एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता हरिश्चंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें