फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूब रहे अधेड़ को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शत्रुघ्नघाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति गंगा की तेज धाराओं डूबने लगा। अधेड़ को गंगा में डूूबता देख घाट पर तैनात जलपुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर अधेड़ को बचा लिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को किशन गोपाल मेहता 65 निवासी सेक्टर 9, बालावाघाट फरीदाबाद हरियाणा, बीते दो वर्षों से नावघाट पर ही रहता है। नावघाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान वह नदी के तेज धाराओं में बहने लगा। जलपुलिस की मदद से अधेड़ को सकुशल बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, रवि राणा और जयदीप सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें