फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नीलकंठ मोटर मार्ग पर फिर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Wed, 19 Aug 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- गरुड़ चट्टी से दिउली-मलेल गांव तक लग रही इंटरलॉकिंग टाइल
विज्ञापन

यमकेश्वर। कांवड़ यात्रा के दौरान रोके गए मरम्मत कार्य को अब फिर से शुरू कर दिया गया है। गरुड़ चट्टी से दिउली-मलेल गांव तक सड़क पर अब इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएंगी। बरसात के कारण इस मार्ग पर सड़क किनारे नाली की तरफ जगह-जगह गड्ढे हो गए थे जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी। इंटरलॉकिंग टाइल लगने के बाद सड़क पर बरसात में पानी की निकासी भी बेहतर होगी। नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। मानसून और यात्रा सीजन में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। सड़क के सुधरने से नीलकंठ जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दिउली, मलेलगांव, यमकेश्वर और आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि काम में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य समय पर पूरा किया जाए। यातायात बाधित न हो इसके लिए सड़क को चरणों में ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें