अमर शहीद वीरांगना अवंतिबाई लोधी के 166वें बलिदान दिवस पर लोगों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प चढ़ाकर उनकी शहादत का नमन किया। लोगों ने बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बुधवार को झडौंद गांव में लक्ष्य उत्तराखंड टीम की ओर से आयोजित समारोह में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।लक्ष्य के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि महारानी अवंतिबाई लोधी एक महान योद्धा और लोधी समाज का गौरव थी। उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव दीपचंद वर्मा, उत्तम सिंह, विरेन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, नीरज कुमार वर्मा, नीरज कुमार, भूप सिंह, सोहन सिंह, सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे।