ऋषिकेश। मालवीय मार्ग स्थित रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में श्रीराम कथा के पांचवे दिन कथा वाचक युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान सर्वज्ञ व्याप्त हैं। प्रेम से पुकारने और सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। कथा में पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का ऋषि कुमारों ने पुष्प वर्षा वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया गया। सांसद ने संत समाज और व्यासपीठ पर विराजमान युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज और गोस्वामी तुलसीदास महाराज का आशीर्वाद लिया।इस अवसर संदीप गुप्ता, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, ज्योति सजवाण, जितेंद्र अग्रवाल, केके सिंघल, जितेंद्र बिष्ट, श्याम अरोड़ा, तनुज अरोड़ा, मनमोहन, राजीव लोचन आदि उपस्थित रहे।