फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हैंडपंपों की मरम्मत से ग्रामीणों को राहत

Fri, 19 Dec 2025 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड में जगह-जगह सड़क किनारे लगे हैंडपंपों की कई महीने बाद मरम्मत कर दी गई है। कई महीनों से खराब पड़े इन हैंडपंपों की वजह से स्थानीय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जन प्रतिनिधियों और जल संस्थान अधिकारियों से शिकायत की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों ने बीते दिनों हैंडपंप सही करवाने के लिए विधायक रेनू बिष्ट को पत्र सौंपा था। अब जल संस्थान कोटद्वार ने महीनों से खराब पड़े करीब आधे दर्जन से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी है। मरम्मत हुए हैंडपंपों में पानी आ गया है। पातली निवासी संदीप रावत ने बताया कि घट्टूघाड, रतापानी, बिनक, जुलेडी, गैंडखाल, बिथ्याणी तहसील, भृगुखाल, बोरगांव, कस्याली, बिस्सी, उमरोली, दमराडा आदि स्थानों पर लगे हैंडपंपों में पानी आ रहा है। इसके अलावा कई हैंडपंप का भूमिगत पानी सूख गया है, वह मरम्मत नहीं हो पाए। वर्षों पूर्व लगाए गए कई हैंडपंप पर्याप्त गहराई में नहीं खोदे गए हैं। इनकी जगह गहराई बढ़ाकर नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंप मरम्मत होने से अब स्कूली छात्र- छात्राओं, कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों सहित राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें