फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भगतराम की पुस्तक भावनाओं के पुष्प का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। गढ़भूमि लोक संस्कृति सरंक्षण समिति व आवाज साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकार भगतराम बिजल्वाण की पुस्तक भावनाओं के पुष्प का विमोचन किया गया। रविवार को ढालवाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि काव्यांश प्रकाशन की ओर से प्रकाशित भगतराम बिजल्वाण की यह रचनाएं समाज की भावनाओं और संवेदनाओं को स्वर देती हैं। उनका यह प्रयास साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान है। यह पुस्तक मानव संवेदनाओं से ओतप्रोत है। कार्यक्रम में संस्कारशाला सचिव सविता रतूड़ी, गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति अध्यक्ष आशाराम व्यास, विशालमणि पैन्यूली, दिनेश व्यास, सुरेन्द्र भंडारी, प्रमिला बिजल्वाण, सुनील थपलियाल, रामकृष्ण पोखरियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें